Showing posts with label जीरा. Show all posts
Showing posts with label जीरा. Show all posts

Tuesday, June 16, 2015

जीरा वजन घटाने वाला मसाला

जीरा वजन घटाने वाला मसाला
जीरा खाने को बेहतरीन स्वाद और खुशबू देने वाला मसाला है| यह केवल एक मसाला मात्र नहीं है बल्कि इसके अन्य कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं| आयुर्वेद में कई रोगों में में इसका उपयोग किया जाता है| भारत ,मेक्सिको और अमेरिका में जीरे का बहुतायत से उपयोग किया जाता है|
मैं अब जीरे से वजन कैसे कम किया जा सकता है ,इस पर लिखना चाहूँगा| एक ताजा मेडिकल स्टडी में पता चला है कि जीरा पावडर मोटापा कम करने में मदद गार है| बात ये है कि जीरा से शरीर में वसा का अवशोषण कम होता है| फल स्वरूप मोटापा घटाने में सहायक है|
एक बड़ा चम्मच जीरा एक गिलास पानी में डालकर रात भर के लिए रख दें| सुबह इसे उबाल लें और गरम गरम चाय की तरह पियें| बचा हुआ जीरा भी चबा कर खालें| इसके नियमित इस्तेमाल से शरीर के किसी भी कौने की चर्बी घुलकर बाहर निकल जाती है| यह प्रक्रिया करने के बाद एक घंटे तक कुछ ना खाएँ\
दूसरी विधि ये है कि भूनी हुई हींग ,काला नमक और जीरा बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बनालें| मात्रा १ से ३ ग्राम, दही के साथ दिन में दो बार सेवन करने से शरीर की अनावश्यक चर्बी दूर होती है| साथ ही रक्त परिसंचरण भी सुधरता है और शरीर का कोलेस्ट्रोल भी घटता है|
यह नुस्खा लेने के बाद रात्री में कोई दूसरी भोजन सामग्री ना खाएं| धूम्र पान करने वाले और मसाला गुटखा खाने वालों पर इस नुस्खे का प्रभाव न के बराबर होता है| इसलिए दवा से लाभ प्राप्त करने के लिए धूम्र पान ,गुटखा, तम्बाखू त्याग दें| | दवा शाम के भोजन के दो घंटे बाद लेना कर्तव्य है| जीरा हमारे पाचन तंत्र को चुस्त दुरुस्त रखते हुए शरीर को उर्जावान बनाता है| जीरा हमारे इम्यून सिस्टम को ताकत देता है| फेट बर्न की गति तेज करता है| पेट की लगभग सभी समस्याओं में जीरे का प्रयोग हितकारी होता है| जीरे से शरीर की शोधन प्रक्रिया बलवान होती है \ यह न केवल मोटापा घटाता है बल्कि कई अन्य बीमारियों में भी हितकारी है|