Showing posts with label General. Show all posts
Showing posts with label General. Show all posts

Tuesday, June 23, 2015

झटपट चेहरा चमकाने के 23 घरेलू नुस्खे

चमकता चेहरा किसे अच्छा नहीं लगता है, लेकिन फिर भी अधिकतर लोग इस दुविधा में रहते हैं कि आखिर वे कम समय में कैसे अपना चेहरा चमका सकते हैं। वैसे तो परफेक्ट स्किन पाना बहुत आसान काम नहीं है। इसके लिए सही खान-पान के साथ ही त्वचा की उचित देखभाल भी जरूरी है, लेकिन आजकल अधिकतर लोग समय की कमी के कारण त्वचा पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। इस वजह से स्किन डल हो जाती है। यदि आपके साथ भी यही समस्या है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीके जिन्हें आप अपना लेंगे तो चेहरा चमकने लगेगा।
1. दो छोटे चम्मच बेसन में आधा छोटा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण में दस बूंद गुलाब जल व दस बूंद नींबू मिलाकर फेंटे। उसके बाद थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पतला लेप बना लें। इस लेप को नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। चेहरा चमकने लगेगा।
2. आंखों के नीचे काले घेरे हों तो रोजाना आंखों के आसपास कच्चे आलू के टुकड़े से हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाएंंगे।
3. 1 चम्मच शहद लेकर उसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। 15-20 मिनट लगा रहने दें, फिर चेहरा धो लें। तैलीय त्वचा हो तो शहद में चार-पांच बूंद नींबू का रस डालकर लगाएं।
4. जौ का आटा, हल्दी और सरसों का तेल पानी में मिलाकर उबटन बना लें। रोजाना शरीर पर मालिश कर गर्म पानी से नहाएं। दूध में केसर मिलाकर पिएं।
5. अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। अखरोट खाने से और इसके तेल से मसाज करने पर चेहरे की कांति बढ़ती है।
6. संतरे का जूस पिएं। संतरे के छिलकों को सुखाकर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। यह काफी कारगर नुस्खा है।
7. मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से रंगत निखरने लगती है।
8. दो चम्मच खीरे का रस, आधा चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाएं।
9. चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी, दो चम्मच शहद, दो चम्मच दही और एक नींबू का रस साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
10. रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गाजर का जूस पीने से रंगत निखरने लगती है।
11. नीम त्वचा की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है। इसके उपयोग से पिंपल्स दूर हो जाते हैं। चार-पांच नीम की पत्तियों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर थोड़ा पानी डालें और पीस लें। यह लेप चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
12. केला चेहरे की झुर्रियां मिटाता है। यह त्वचा में कसाव लाता है। पका केला मैश कर चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
13. एक चम्मच शहद व एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। त्वचा निखर जाएगी।
14. जब भी बाहर जाएं तो सनस्क्रीन क्रीम या लोशन लगाएं। सूरज की कठोर किरणें त्वचा की रंगत को कम कर देती हैं।
15. ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसके नियमित सेवन से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं।
16. खीरे का रस सांवलापन दूर करने में बहुत सहायक होता है। खीरे का रस निकालकर उसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रहने दें। फिर चेहरा धो लें। चेहरा चमकने लगेगा।
17.रोज कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीने से त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़तीं।
अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को पूरी उम्र जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना अनार का जूस पीने से रंगत निखरती है।
19. खाने में दाल को जरूर शामिल करें। दाल में प्रोटीन होता है। इसे खाने से त्वचा चमकदार बनती है।
20. स्वस्थ शरीर और स्वस्थ त्वचा के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
21. 1/2 चम्मच चिरौंजी को 2 चम्मच दूध में भिगो दें। कुछ घंटे बाद पीसकर पेस्ट बनाकर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। इस पैक को नियमित रूप से डेढ़ महीने लगाने पर रंग निखरने लगता है।
22. कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। थोड़ा कच्चा दूध लेकर उसे चेहरे पर मलें। सूख जाने पर उस पर खाने वाला नमक लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। इससे मृत त्वचा निकल जाएगी।
23. बेसन, हल्दी, नींबू, दही और गुलाब जल को मिलाकर लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। इस लेप को सप्ताह में एक बार लगाएं।

Monday, June 15, 2015

जिंजर-गार्लिक पेस्ट / How to make ginger garlic paste

जिंजर-गार्लिक पेस्ट
अगर आप अदरक और लहसुन खाना पसंद करते है तो आपको हमेशा उसे बार बार काटने या फिर पीसने में आलस आता होगा और आप चाहते होगे की कुछ ऐसा हो जाए जिससे आपको एक ही काम बार बार न करना पड़े. इसलिए आज हम बनायेगे अदरक लहसुन का पेस्ट जिसे आप 2 महीने तक फ्रिज में रखकर इस्तेमाल कर सकते है.
आवश्यक सामग्री (Main Ingredients)
अदरक- 1 कटोरी
लहसुन- 1 कटोरी
तेल- 2 बड़े स्पून (अच्छे से गरम किया हुआ)
नमक – 1 छोटा स्पून
कैसे बनाये अदरक लहसुन पेस्ट (How to make ginger garlic paste)
सबसे पहले अदरक को अच्छे से धोकर सुखा ले. ध्यान रहे की अदरक अच्छे से सूख जाए. अब अदरक को छील कर छोटा छोटा काट ले. (Note: अगर आप पेस्ट को फ्रिज में रख कर 1-2 महीने तक इस्तेमाल करना चाहते है तो पेस्ट में जरा सा भी पानी नहीं होना चाहिए, अदरक और लहसुन को धोकर अच्छे से सुखा ले). अब आपने जितनी अदरक ली है उतना ही लहसुन ले ले. दोनों चीजे बराबर मात्रा में होनी चाहिए.
अब मिक्सी में अदरक लहसुन को तेल की मदद से बारीक पीस ले. तेल को डालने से पहले अच्छे से गरम कर ले फिर इस्तेमाल करे पेस्ट बनाने के लिए.थोडा सा नमक भी इस में मिला ले.तेल को धीरे धीरे डालते रहे तब तक की जब अदरक लहसुन अच्छे से पिस न जाए. लीजिये आपका पेस्ट तैयार है. अब आप इसे काच की बोतल में भरके फ्रिज में रख सकते है और 2 महीने तक निकाल कर खाना बनाने में इस्तेमाल कर सकते है.(Note: काच की बोतल में पेस्ट भरने से पहले उसे अच्छे से धोकर धूप में सूखा ले). तो फिर अब सोचना क्या है, जब भी खाने में अदरक लहसुन डालने हो तो इसे निकाले और सूखे स्पून से डाल ले.
ध्यान देने वाली बातें (Points to remember):
इस में आपको सिर्फ और सिर्फ एक बात ध्यान रखनी है, अगर आप पेस्ट को फ्रिज में रखकर काफी समय तक इस्तेमाल करना चाहते है तो फिर इस में पानी बिलकुल नहीं होना चाहिए, हर चीज अदरक लहसुन और बोतल सबको पहले अच्छे से सूखा ले उसके बाद पीसे, अगर इस में पानी रह गया तो आपका पेस्ट लम्बे समय तक नहीं चलेगा.
जब भी खाने में डालने के लिए पेस्ट निकाले तो सूखे स्पून से निकाले.