स्किन सुन्दर और मुलायम रखने के लिए स्किन को स्क्रब करना बहुत ही
महत्वपूर्ण है। आप घर पर भी स्क्रब बना सकते है इसके बारें में बता रही है
हमारी ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा। अरहड़ दाल, मूंग दाल, मसूर दाल और चना
दाल इसको अच्छी तरह से पिस ले। फिर इसमें चन्दन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी
को मिक्स कर लेते है। ये स्क्रब आप अपने किचन में भी बना सकते है। रोजाना
एक चम्मच पाउडर स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती है। जिसकी स्किन ऑयली है वो
इसमें ऑरेंज जूस भी डाल सकते है और जिसकी स्किन नॉर्मल है वो रोज वाटर का
इस्तेमाल कर सकते है।
Friends, Please note that I am not medical professionals. The tips given here are collection of tips available on the net. This is copy and paste only. Kindly prefer to take the medical advice before using / applying any tips. Regards. r r makwana IMPORTANT INFORMATION FOR ALL GROUP MEMBERS
Showing posts with label skin. Show all posts

Saturday, June 27, 2015
स्किन सुन्दर और मुलायम रखने के लिए
Tuesday, June 23, 2015
झटपट चेहरा चमकाने के 23 घरेलू नुस्खे
चमकता चेहरा किसे अच्छा नहीं
लगता है, लेकिन फिर भी अधिकतर लोग इस दुविधा में रहते हैं कि आखिर वे कम
समय में कैसे अपना चेहरा चमका सकते हैं। वैसे तो परफेक्ट स्किन पाना बहुत
आसान काम नहीं है। इसके लिए सही खान-पान के साथ ही त्वचा की उचित देखभाल भी
जरूरी है, लेकिन आजकल अधिकतर लोग समय की कमी के कारण त्वचा पर ज्यादा
ध्यान नहीं दे पाते। इस वजह से स्किन डल हो जाती है। यदि आपके साथ भी यही
समस्या है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीके जिन्हें
आप अपना लेंगे तो चेहरा चमकने लगेगा।
1. दो छोटे चम्मच बेसन में आधा छोटा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण में दस बूंद गुलाब जल व दस बूंद नींबू मिलाकर फेंटे। उसके बाद थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पतला लेप बना लें। इस लेप को नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। चेहरा चमकने लगेगा।
2. आंखों के नीचे काले घेरे हों तो रोजाना आंखों के आसपास कच्चे आलू के टुकड़े से हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाएंंगे।
3. 1 चम्मच शहद लेकर उसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। 15-20 मिनट लगा रहने दें, फिर चेहरा धो लें। तैलीय त्वचा हो तो शहद में चार-पांच बूंद नींबू का रस डालकर लगाएं।
4. जौ का आटा, हल्दी और सरसों का तेल पानी में मिलाकर उबटन बना लें। रोजाना शरीर पर मालिश कर गर्म पानी से नहाएं। दूध में केसर मिलाकर पिएं।
5. अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। अखरोट खाने से और इसके तेल से मसाज करने पर चेहरे की कांति बढ़ती है।
6. संतरे का जूस पिएं। संतरे के छिलकों को सुखाकर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। यह काफी कारगर नुस्खा है।
7. मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से रंगत निखरने लगती है।
8. दो चम्मच खीरे का रस, आधा चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाएं।
9. चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी, दो चम्मच शहद, दो चम्मच दही और एक नींबू का रस साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
10. रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गाजर का जूस पीने से रंगत निखरने लगती है।
11. नीम त्वचा की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है। इसके उपयोग से पिंपल्स दूर हो जाते हैं। चार-पांच नीम की पत्तियों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर थोड़ा पानी डालें और पीस लें। यह लेप चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
12. केला चेहरे की झुर्रियां मिटाता है। यह त्वचा में कसाव लाता है। पका केला मैश कर चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
13. एक चम्मच शहद व एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। त्वचा निखर जाएगी।
14. जब भी बाहर जाएं तो सनस्क्रीन क्रीम या लोशन लगाएं। सूरज की कठोर किरणें त्वचा की रंगत को कम कर देती हैं।
15. ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसके नियमित सेवन से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं।
16. खीरे का रस सांवलापन दूर करने में बहुत सहायक होता है। खीरे का रस निकालकर उसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रहने दें। फिर चेहरा धो लें। चेहरा चमकने लगेगा।
17.रोज कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीने से त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़तीं।
अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को पूरी उम्र जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना अनार का जूस पीने से रंगत निखरती है।
19. खाने में दाल को जरूर शामिल करें। दाल में प्रोटीन होता है। इसे खाने से त्वचा चमकदार बनती है।
20. स्वस्थ शरीर और स्वस्थ त्वचा के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
21. 1/2 चम्मच चिरौंजी को 2 चम्मच दूध में भिगो दें। कुछ घंटे बाद पीसकर पेस्ट बनाकर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। इस पैक को नियमित रूप से डेढ़ महीने लगाने पर रंग निखरने लगता है।
22. कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। थोड़ा कच्चा दूध लेकर उसे चेहरे पर मलें। सूख जाने पर उस पर खाने वाला नमक लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। इससे मृत त्वचा निकल जाएगी।
23. बेसन, हल्दी, नींबू, दही और गुलाब जल को मिलाकर लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। इस लेप को सप्ताह में एक बार लगाएं।

Subscribe to:
Posts (Atom)