Showing posts with label blood pressure. Show all posts
Showing posts with label blood pressure. Show all posts

Thursday, July 30, 2015

नमक और रक्तचाप

आमतौर पर हम अपनी खुराक में नमक की मात्रा को लेकर तभी सचेत होते हैं, जब उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) की शिकायत हो। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सोच पूरी तरह गलत है। सामान्य रक्तचाप की स्थिति में भी खाने में ज्यादा नमक नुकसान पहुंचा सकता है। एक ताजा शोध में यह बात सामने आई है। शोध के अनुसार रक्तचाप में बढ़ोतरी न होने पर भी नमक की ज्यादा मात्रा कुछ अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर के शोधकर्ताओं ने बताया कि नमक की अधिक मात्रा खून की नलियों, दिल, किडनी और दिमाग पर बुरा असर डाल सकती है। शरीर में सोडियम की मात्रा के हिसाब से रक्तचाप के घटने-बढऩे की स्थिति को साल्ट सेंसिटिव ब्लड प्रेशर कहते हैं।